फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Temperature has increased day and night in the month of November, Meteorological Department tol

यूपी का मौसम: नवंबर के महीने में चढ़ा हुआ है दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने बताया कब तक पड़ेगी ठंड

Sat, 09 Nov 2024 08:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 08:56 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में इस बार ठंड नहीं पड़ रही है। नवंबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है लेकिन अभी प्रदेश में सर्दी नहीं पड़ रही है। घरों में अभी पंखे चल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Weather of UP: Temperature has increased day and night in the month of November, Meteorological Department tol
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में इस बार मौसम बदला-बदला सा है। नवंबर के नौ दिन बीत जाने के बावजूद अभी भी दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में मामूली गिरावट आई है। शनिवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 32.4 और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। अभी भी रात का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री और दिन का पांच डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की धुंध के बावजूद आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी। मौसम में पछुआ चलने के बाद मौसम में यह बदलाव आएगा। अगले सप्ताह से सुबह और शाम को सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालबाग और अलीगंज में और बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

Weather of UP: Temperature has increased day and night in the month of November, Meteorological Department tol
वायु प्रदूषण का खतरा (AI) - फोटो : Freepik.com

औद्योगिक क्षेत्र तालकटोरा के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्र की हवा भी खराब होती जा रही है। शनिवार को लालबाग और अलीगंज क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा। वहीं तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक तो बराबर 250 के पार बना हुआ है।

केंद्रीय विद्यालय में अलीगंज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को 268, गोमतीनगर में 126, कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 109 और बीबीएयू क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 94 दर्ज किया गया। प्रदूषण के चलते शनिवार को पूरे दिन हल्की धुंध सी नजर आई। जिलाधिकारी ने वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार करने के लिए विभिन्न विभागों को उनकी टीम लगाने के लिए कहा। इसका असर भी अभी तक दिखाई देना शुरू नहीं हुआ। राहत वाली बात यह जरूर है कि गोमतीनगर और बीबीएयू क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक बाकी शहर के मुकाबले बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed