फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP, snowfall along with rain, forecast of weather department

यूपी का मौसम: बारिश ने सुधारी हवा की गुणवत्ता, गिरा तापमान, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Sun, 12 Nov 2023 07:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Nov 2023 07:50 AM IST
सार

मौसम बदलने से शनिवार तड़के हुई बारिश से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। शुक्रवार के मुकाबले यह 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Weather of UP, snowfall along with rain, forecast of weather department
गुलाबी ठंड पड़ने हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कई जिलों में शनिवार को हुई बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया है। बारिश से हवा के गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी हुई। साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है। 

विज्ञापन


राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो मिमी बारिश ने लखनऊ की हवा की सेहत सुधार दी। शुक्रवार को लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत 289 था, जो शनिवार को 134 पर आ गया। दिवाली से पहले मौसम में आया यह बदलाव राहत पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन


शनिवार को गोमतीनगर में 86 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट में एक्यूआई 91 रहा। शुक्रवार को 400 एक्यूआई पार कर जहरीली हुई तालकटोरा की हवा शनिवार को साफ हुआ। यहां एक्यूआई 175 पर आ गई। हालांकि, लालबाग में एक्यूआई 200 पार रहने से यहां की हवा अभी भी खराब है। शुक्रवार को भी यह बहुत खराब की श्रेणी में थी। केंद्रीय विद्यालय के पास 151 और डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के पास एक्यूआई 101 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का पारे में गिरावट
 मौसम बदलने से शनिवार तड़के हुई बारिश से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। शुक्रवार के मुकाबले यह 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 27.7 डिग्री से. दर्ज हुआ। रात के पारे में न के बराबर बदलाव रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगलते दो-तीन दिनों में लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी

Weather of UP, snowfall along with rain, forecast of weather department
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के बीच हुई बर्फबारी से कश्मीर का सड़क मार्ग से देश के अन्य भागों से संपर्क टूट गया। हिमाचल में मनाली-लेह मार्ग और अटल टनल बंद करनी पड़ी। वहीं, उत्तराखंड में बदरी-केदार घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पारा मानइन से 9 डिग्री नीचे तक चला गया।

बर्फ से पटे केदार और बद्रीनाथ
उत्तराखंड में बदरी-केदार में तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा और जमकर बर्फबारी हुई जिससे यहां बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फ गिरने से दोनों धामों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रद्धालुओं ने ठिठुरते हुए भगवान के दर्शन किए। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 7 और अधिकतम 8 डिग्री रहा। जबकि केदारनाथ में अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री रहा। केदारनाथ में दो घंटे तक बर्फबारी होने के कारण यहां 4 इंच ताजी बर्फ जमी। जिससे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित रहे। इसके अलावा फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, गोरसों में भी बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed