फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Mercury dropped due to clouds and winds, mercury below 40 in many districts, know the forecast

यूपी का मौसम:बादल और हवाओं से लुढ़का पारा, कई जिलों में तापमान 40 के नीचे, जानिए आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

Sun, 02 Jun 2024 10:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

Weather of UP:यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी में कुछ कमी आई है। बादल और हवाओं की वजह से प्रदेश में कई जिलों का तापमान 40 के नीचे रहा। अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Weather of UP: Mercury dropped due to clouds and winds, mercury below 40 in many districts, know the forecast
रविवार को मौसम में थोड़ी नरमी दिखी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों से राहत भरा रहा रविवार का दिन। यूपी में फतेहपुर, झांसी और कानपुर में ही पारा 45 से 46 के बीच रहा। कई शहरों में तापमान 40 से नीचे भी आया। प्रदेश में दिन के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर में रात का पारा 33.8 डिग्री रहा। जबकि इटावा, बस्ती में भी 30 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि शेष शहरों में पारा 30 से नीचे पहुंच गया। शनिवार को ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 30 से पार रिकार्ड हुआ था।
विज्ञापन


प्रदेश में बादल, बौछारें और हवा के लुढ़कने से पारे में क्रमिक गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, फुरसतगंज, झांसी, गोरखपुर, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और आसपास बौछारें पड़ीं। अंबेडकरनगर, अमेठी, फर्रूखाबाद, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतीपगढ़ में भी बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ स्थानों पर लू का असर दिख सकता है, पर कुछ ही शहरों में ऐसा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक तापमान वाले शहर
फतेहपुर 46.2                                    
झांसी 45.2                                   
कानपुर 45.2                                     
 

40 से नीचे आया इन शहरों में पारा

बाराबंकी 38.4
गोरखपुर 37.6
बलिया 37.6
बहराइच 39.0
सुल्तानपुर 39.0
बस्ती 39.0
शाहजहांपुर 39.4
 

40 से 43 डिग्री के बीच यहां रहा पारा

हरदोई 41.5
खीरी 40.2
वाराणसी 40.4
चुर्क 41.4
प्रयागराज 43.0
अयोध्या 42.0
फुरसतगतंज 41.0
फतेहगढ़ 42.3
हमीरपुर 43.2
बरेली 40.6
मुरादाबाद 41.4
मेरठ 41.3
अलीगढ़ 42.2

राजधानी में पुरवा हवा, बौछारों ने झुलसाती गर्मी से दी राहत

Weather of UP: Mercury dropped due to clouds and winds, mercury below 40 in many districts, know the forecast
गर्मी के बीच स्विमिंग पूल में नहाते लोग - फोटो : अमर उजाला

 पुरवा हवा के झोंके चलने, बादलों के डेरा डालने व बौछारें पड़ने से लोगों ने रविवार को झुलसाती गर्मी से राहत महसूस की। रविवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रहा, जो शनिवार के बराबर ही था। रात का पारा शनिवार के 29.8 डिग्री की तुलना में 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। पारे में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed