फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Humid heat persists even in the last week of October, scientists tell the reason, weather will

Weather of UP: अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में भी बनी है उमस भरी गर्मी, वैज्ञानिकों ने बताई वजह, बदलेगा मौसम

Mon, 28 Oct 2024 07:17 AM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 07:17 AM IST
सार

अक्तूबर का महीना बीतने को है। बावजूद इसके प्रदेश में अभी गुलाबी ठंड का आगमन नहीं हो सका है। मौसम विभाग ने इसकी असल वजह बताई है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Humid heat persists even in the last week of October, scientists tell the reason, weather will
Weather of UP - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अक्तूबर बीतने को है और गुलाबी मौसम नदारद है। दोपहर में असामान्य रूप से गर्मी हो रही है। सुबह-शाम की हवा में सिहरन तो है, लेकिन दोपहर की उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते हफ्ते बंगाल की खाड़ी में उठे दाना चक्रवात के असर से राजधानी में भी पुरवइया चल रही है। पुरवइया हवा में मौजूद नमी इस उमस भरी गर्मी की मुख्य वजह है।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर की धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम के उतार-चढ़ाव, दिन में धूप और सुबह-शाम चलने वाली हवा से होने वाली सिहरन लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बदलते मौसम के प्रति संवेदनशील लोग सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन

ये है अक्तूबर के गर्मी के तेवर की वजह

Weather of UP: Humid heat persists even in the last week of October, scientists tell the reason, weather will
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर की धूप, पुरवइया हवा की नमी और बादलों की मौजूदगी की वजह से वातावरण में गर्मी ट्रैप हो जा रही है। इससे वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी का आभास हो रहा है। साथ ही वातावरण में नमी की मौजूदगी से रात के न्यूनतम तापमान में स्वाभाविक गिरावट नहीं हो पा रही है। अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट होगी और हवा में गुलाबी ठंडक घुलेगी।

पिछले पांच वर्षों में 27 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान

2020          14.6 डिग्री सेल्सियस
2021            15.7 डिग्री सेल्सियस
2022            16.4 डिग्री सेल्सियस
2023            16.5 डिग्री सेल्सियस
2024             22.3 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed