फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP has improved: Sunshine in most of the districts, snowfall on mountains will continue to melt, th

सुधरा यूपी का मौसम: ज्यादातर जिलों में खुली धूप, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बनी रहेगी गलन, ये हैं पूर्वानुमान

Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
सार

Weather of UP: करीब एक सप्ताह की धुंध और बादलों के बाद बुधवार से  प्रदेश का मौसम साफ हो गया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही धूप के दर्शन हो गए। 
 

विज्ञापन
Weather of UP has improved: Sunshine in most of the districts, snowfall on mountains will continue to melt, th
बुधवार से खुल गया यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी का मौसम अब साफ हो रहा है। बुधवार को लखनऊ सहित बाकी जिलों में भी धूप दिखी। हालांकि हवा में गलन बरकरार रही। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर बाद से प्रदेश में मौसम खुलना शुरू हो गया था। इसी के साथ दिन और रात के पारे में भी वृद्धि शुरू हो गई। रात का पारा तो ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक हो गया है। अधिकतम तापमान बढ़ तो रहा है, पर ये अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन और रात की ठंड रहेगी। एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। 14 जनवरी के आसपास फिर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, न्यूनतम तापमान प्रयागराज में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुल्तानपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और आगरा में पारा 10 से नीचे रहा, अधिकतर इलाकों में 14.1 डिग्री तक रहा। वहीं अधिकतम तापमान वाराणसी में 24.5, उरई में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गोरखपुर में 18.3 डिग्री रहा, अन्य में 19 से अधिक ही रहा। अगले चार-पांच दिनों तक पारे में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed