फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Cold wave in entire state, mercury reaches 3.8 degrees in Meerut

यूपी का मौसम: पूरे प्रदेश में शीतलहर का दौर, मेरठ में 3.8 डिग्री हुआ पारा, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

Wed, 17 Jan 2024 12:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Jan 2024 12:57 AM IST
सार

पूरे प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है। मंगलवार को मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं अलीगढ़ दिन में सबसे अधिक ठंडा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Weather of UP: Cold wave in entire state, mercury reaches 3.8 degrees in Meerut
पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में ठंड चरम पर है। शीतलहर का दौर लगातार जारी है। मेरठ मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलीगढ़ दिन में सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पिछले 80 साल में छठी बार जनवरी में अधिकतम तापमान इतना कर्म दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर का असर बुधवार को भी रहेगा। बृहस्पतिवार से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शुक्रवार रात से फिर ठंड बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा गिरा है। मौसम विभाग ने हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बिजनौर, बदायूं व आसपास घना कोहरे के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा गिरा है। आगरा में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री लुढ़ककर 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को आगरा में दिन का पारा 20.4 डिग्री था। वहीं अलीगढ़ में पारे में 6.6 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 16.4 की अपेक्षा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मेरठ का अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री लुढ़ककर 17.7 की अपेक्षा 12 डिग्री सेल्सियस रहा। कई और इलाकों में अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ 80 साल में सातवीं बार इतना कम हुआ पारा
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अलीगढ़ में 1944 से तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। अब तक वहां सिर्फ छह बार जनवरी महीने में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

घना कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाके ये रहे
बनारस, आगरा और प्रयागराज में तो इतना घना कोहरा है कि दृश्यता शून्य दर्ज हुई है। जबकि इटावा, मुजफ्फरनगर, झांसी, फर्रुखाबाद में 10 मीटर, अलीगढ़ में 20 मीटर, बरेली, बहराइच और बलिया में 40 मीटर, मेरठ, नजीबाबाद, अयोध्या में 50 मीटर तक रही दृश्यता रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

Weather of UP: Cold wave in entire state, mercury reaches 3.8 degrees in Meerut
छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बिजनौर, बदायूं व आसपास घना कोहरे के आसार हैं।

शीतलहर से होंगे प्रभावित
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में शीत लहर चल सकती है।



सबसे ज्यादा ठंड का असर इन इलाकों में दिखा
मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड डे घोषित किया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बनारस, बलिया, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा,अलीगढ़,मुजफ्फरनगर,नजीबाबाद, बरेली, खीरी में प्रदेश में सर्वाधिक गलन भरे दिन रहे।
 

गलन के आगे बेबस दिखी धूप 

Weather of UP: Cold wave in entire state, mercury reaches 3.8 degrees in Meerut
शीतलहर से ठिठुरे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए है। इसके चलते मंगलवार को धूप के बावजूद लोगों ने गलन महसूस की। दिन और रात के पारे में मामूली गिरावट रही। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक डिग्री से भी कम गिरावट आई। दिन का पारा 14.2 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पुरवा चलने लगी है। ऐसे में बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिलेगी। पारे में मामूली बढ़त बनी रहेगी। 19 से पारे में फिर गिरावट आने के आसार है। कोहरा कम होगा, लेकिन इससे पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed