फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Bad news came from the state regarding rain, Meteorological Department said that now monsoon ma

Weather of UP: बारिश को लेकर प्रदेश से आई बुरी खबर, मौसम विभाग ने कहा अब कुछ दिन सुस्त रह सकता है मानसून

Mon, 26 Aug 2024 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

यूपी में बारिश की रफ्तार अब कुछ कम पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मानसून में सुस्ती के संकेत दिन हैं। हालांकि कुछ हिस्सों में बारिश बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Weather of UP: Bad news came from the state regarding rain, Meteorological Department said that now monsoon ma
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई दिनों से प्रदेश को भिगो रही बारिश आने वाले दिनों में कमजोर पड़ सकती है। हालांकि कुछ जिलों में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। प्रदेश में अगले कुछ दिन मानसून की सक्रियता में सुस्ती के संकेत हैं। इसके बाद फिर से बारिश पूरे प्रदेश पर मेहरबान होगी। इधर सोमवार को उरई, चुर्क, आगरा, लखीमपुर खीरी आदि में अच्छी बारिश हुई। लेकिन प्रदेश के बाकी जिले सूखे ही रहे। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह प्रदेश में बारिश की तीव्रता और विस्तार में कमी के आसार हैं। हालांकि मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के दक्षिणी और कुछ पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कम दबाव क्षेत्र के दक्षिण की ओर से गुजरने की वजह से प्रदेश के उत्तरी व अन्य इलाकों में मानसून की सक्रियता कम हुई है। 
विज्ञापन


यहां दर्ज हुई इतनी बारिश
सोमवार को उरई में 17 मिमी,  आगरा में 10.6 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5 मिमी,  चुर्क में 8.8 मिमी, बाराबंकी में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में बस्ती, बलिया और नजीबाबाद  में  अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो झांसी में 23.8 डिग्री, गजीपुरमे 24 डिग्री और चुर्क में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में है बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली एवं आसपास  के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed