फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather: Monsoon departs from Uttar Pradesh, winter arrives

Weather: यूपी से मानसून की विदाई, इस साल देवरिया में सबसे कम और संभल में सबसे ज्यादा बरसे बादल; सर्दी की दस्तक

Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
सार

माैसम विभाग ने कहा कि पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र को छोड़कर यूपी के बाकी इलाकों से मानसून विदा हो चुका है।

विज्ञापन
Weather: Monsoon departs from Uttar Pradesh, winter arrives
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अब बरसात का मौसम अलविदा कह चुका है और ठंडी हवाओं के आने की दस्तक शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने कहा कि पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र को छोड़कर यूपी के बाकी इलाकों से मानसून विदा हो चुका है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून के सीजन में 1 जून से लेकर 30 सितंबर के बीच हुई बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचल में सामान्य से कम बारिश हुई। इस सीजन में पूर्वीजिले देवरिया में औसत बारिश 781.4 मिमी की तुलना में महज 97.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं पश्चिमी यूपी के संभल में औसत बारिश 658.4 मिमी की तुलना में 1055.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के बाद अब अगले 48 घंटों में इन बचे हुए दक्षिणी पूर्वी इलाकों से भी मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed