फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: The region is wrapped in fog from east to west.

UP: पूरब से पश्चिम तक कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, अगले चार-पांच दिनों में होंगे ये बदलाव

Fri, 15 Nov 2024 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 03:19 PM IST
सार

यूपी में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। पूरब से पश्चिम तक पूरा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Weather in UP: The region is wrapped in fog from east to west.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार देर रात पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे की चादर छा गई। पछुआ हवाओं के असर से रात के पारे में शुरू हुई गिरावट से हवा में ठंड का अहसास  घुल गया है। सुबह-शाम लोगों को स्वेटर और शॉल की जरूरत महसूस होने लगी है। यह इस सीजन का पहला घना कोहरा है। पूर्वी और तराई यूपी कई इलाकों में तो कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती और बरेली में गुरुवार की सुबह दृश्यता शून्य हो गई।

विज्ञापन


वहीं, राजधानी लखनऊ में  इस सीजन में पहली बार सुबह देर तक कोहरा और धुंध छाई रही। इस सीजन में ऐसा पहली बार है कि घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह राजधानी में सुबह आठ बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और दृश्यता महज  50 मीटर तक कम हो कर रह गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर दीप जलाकर मंदिरों में किए दर्शन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला आयोग की सदस्य का बड़ा बयान, कहा- खनन माफिया को मिट्टी में मिला देंगे


इन इलाकों में 100 मीटर से कम रही दृश्यता
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक वायुमण्डलीय स्थिरता के कारण बनने वाले विकिरणीय कोहरे और पछुआ हवाओं के प्रभाव से पश्चिमी दिशा से आने वाले संवहनी कोहरे के मिलेजुले प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी एवं तराई इलाकों में पिछले दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे की वजह से 14 नवंबर की सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती एवं बरेली एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य हो गई  जबकि अयोध्या, बहराइच और शाहजहांपुर में भी 100 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई| 

अभी जारी रहेगा कोहरे का असर
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक घने कोहरे के ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।  इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने से इसके घनेपन में आंशिक कमी आने के आसार हैं। वहीं, आने वाले चार-पांच दिनों के दौरान पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस  के आसपास गिरावट की संभावना है|

प्रदेश के इन इलाकों में है कोहरे का अलर्ट
शुक्रवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कोहरे और दृश्यता में कमी आने का अलर्ट जारी किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed