{"_id":"662aa9261fcfd3f24501f8c5","slug":"weather-in-up-heat-wave-in-uttar-pradesh-for-three-days-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heat wave: यूपी में तीन दिन रहेगी हीट वेव, जिलों के अधिकारी रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heat wave: यूपी में तीन दिन रहेगी हीट वेव, जिलों के अधिकारी रहें सतर्क
Fri, 26 Apr 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:34 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने हीटवेव से बचाव के लिए तैयारी और प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हीट वेव से प्रदेश के अधिकांश जिले प्रभावित रहेंगे, लिहाजा जिलों के अधिकारी सतर्क रहें। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों एवं डीएम के साथ मुख्य सचिव हीट वेव से बचाव के लिए तैयारी और प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हीट वेव का प्रभाव आम जनमानस के साथ पशु-पक्षियों पर पड़ेगा। संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाए जायें। कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिये। हीट वेव से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। आमजन को जागरूक किया जाये। हीट वेव से प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी हैंडपंप क्रियाशील रखे जाए।
विज्ञापन
पशु-पक्षियों के लिए तालाबों व अन्य जलस्रोतों को पानी से भरवा दिया जाए। गौशालाओं में भी पानी की उपलब्धता रहे। आगजनी की घटना होने पर अधिकारी मौके पर अवश्य पहुंचे। अनावश्यक बिजली कटौती न हो, फाल्ट होने पर उसे तुरंत ठीक कराया जाये।
विज्ञापन
विवाह कार्यक्रमों आदि में फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं न हो, इसके लिये होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों से संपर्क करके उन्हें सेंसटाइज किया जाये और उनसे ताजा खाना परोसने के लिये कहा जाये। बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।