फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Fire rains from the sky, heat wave red alert in 11 districts

UP Weather: आसमान से बरसी आग, इस सप्ताह नहीं राहत; आज 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट, यहां रातें भी रहेंगी गर्म

Wed, 20 May 2026 12:01 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 12:01 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी

विज्ञापन
Weather in UP: Fire rains from the sky, heat wave red alert in 11 districts
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे मौसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - 'हमें मुगल-ए-आजम पसंद है, विरोधी इसी से परेशान हैं', अमर उजाला संवाद में अखिलेश के 10 बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'PM जैसे पाकिस्तान में उतरे वैसे ईरान में उतरते तो युद्ध नहीं होता', महंगाई पर अखिलेश का हमला


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले
बांदा 48.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी 46.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा 46.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 45.8 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के क्षेत्र ।

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट
कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है उष्ण रात्रि होने की संभावना
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed