{"_id":"5afdac444f1c1bd3408b6063","slug":"weather-in-next-two-days-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अगले 48 घंटे में कहर बरपाएगी तेज धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अगले 48 घंटे में कहर बरपाएगी तेज धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज धूल भरे अंधड़ की चेतावनी दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी उप्र के लगभग दर्जन भर से अधिक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और अंधड़ चल सकती है। इस बारे में बृहस्पतिवार शाम को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के मुताबिक जम्मू कश्मीर-पाकिस्तान के नजदीक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान के पास बने चक्रवातीय क्षेत्र के चलते प्रदेश के कई हिस्सों से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके चलते कई पूर्र्वी-पश्चिमी इलाकों में धूल भरे अंधड़ों संग छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
18 और 19 मई को पश्चिमी उप्र के रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और पूर्वी उप्र के कुशीगनर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के इलाकों में मौसमी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। कई इलाकों में अंधड़ के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन
इस बीच प्रदेश में कई इलाकों में तपन ने बृहस्पतिवार को जोर दिखाया। झांसी 44.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बांदा, उरई, हमीरपुर व आगरा में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।