फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in UP: Winter broke records after three years

यूपी में बदला मौसम: तीन साल के बाद सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने की आने वाले दिनों की भविष्यवाणी

Tue, 28 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Nov 2023 12:07 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत दे रहा है मौसम विभाग। पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार को बुंदेलखंड में झांसी-हमीरपुर, आगरा-अलीगढ़ की तरफ बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Weather changed in UP: Winter broke records after three years
सुबह के समय कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी का मौसम अचानक से बदल गया। एक दिन पहले दिख रही धूप गायब हो गईं। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से तापमान गिर गया। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। 

विज्ञापन


 ठंड की तल्खी धीरे-धीरे बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर लखनऊ पर दिखा। पूरे दिन बादल छाए रहे, धूप की झलक चंद सेकंड ही नजर आई। इसके कारण दिन का तापमान गिरा, वहीं रात के पारे में मंगलवार से गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं कोहरा भी बढ़ेगा। एक तरफ पारा गिर रहा, दूसरी तरफ शहर की हवा का स्तर अभी खराब बना हुआ। लखनऊ की हवा अभी भी नारंगी श्रेणी में खराब बनी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का पारा 23..6 डिग्री रहा, जो रविवार के 28.2 की अपेक्षा 4..6 डिग्री कम हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 2019 में 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, जबकि 2020 में 24 डिग्री, 2021 और 2022 में 26 डिग्री दर्ज हुआ था। इस लिहाज से तीन साल बाद नवंबर में 27 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। 28 की रात से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं, हालांकि दिन का पारे में गिरावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन डिग्री की गिरावट बढ़ाएगी सर्दी
 उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत दे रहा है मौसम विभाग। पूरे प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार को बुंदेलखंड में झांसी-हमीरपुर, आगरा-अलीगढ़ की तरफ बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज, चित्रकूट, दक्षिण पूर्वी यूपी यानी विंध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो कर आगे बढ़ने के कारण आगे बढ़ने और बादल के छंटने के कारण मौसम शुष्क होगा और पछुआ हवा चलने के आसार हैं, इसके कारण रात के पारे में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed