{"_id":"64e62c0248fe69d8f5039895","slug":"weather-and-monsoon-update-in-up-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: यूपी में झमाझम बरसात जारी, जानिए कब तक चलता रहेगा बारिश का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: यूपी में झमाझम बरसात जारी, जानिए कब तक चलता रहेगा बारिश का सिलसिला
Thu, 24 Aug 2023 12:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:04 AM IST
सार
यूपी में बुधवार को भी बरसात होती रही। कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई। भारी बारिश से तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।
विज्ञापन
rain in lucknow
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सावन के दिन जैसे-जैसे खत्म हो रहे हैं, बारिश तेज होती जा रही है। बीते मंगलवार से शुरु हुआ तेज बारिश का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में रहे और पूरे प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, शुक्रवार से बरसात में कमी आना शुरू होगी।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में लखीमपुर खीरी में 224 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। सीतापुर, आगरा और एटा में 200 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कानपुर, बरेली, बंदायूं और अयोध्या समेत कई इलाकों में 180 मिमी बरसात हुई। लखनऊ में 53 मिमी के आसपास बरसात रिकार्ड हुई। लगातार बारिश के कारण तापमान पर असर दिखा और ज्यादातर इलाकों में तापमान समान्य से नीचे रहा। अलीगढ़ में पारा समान्य से 7 डिग्री नीचे 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में झूम के बरसा सावन, 53 मिमी बरसात रिकार्ड
उमस भरी गर्मी के दिनों से छुटकारा मिला तो लखनऊ के लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार से जारी बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। फिलहाल बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस वक्त मानसून ट्रफ सही दिशा में है और प्रदेश के ऊपर पुरवा और पछुआ हवा का समागम है। बरसात का दौर जारी रहने के संकेत है। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 53 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई। दोपहर बाद काले घने बादलों ने डेरा डाला और घंटों झमाझम होती रही। इस दौरान जहां बारिश में भीगते लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं लोग जहां थे वहीं कैद होकर रह गए।