फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will search from house to house for unlicensed pet dogs and will collect fines

Lucknow News: घर-घर खोजेंगे बिना लाइसेंस वाले पालतू कुत्ते, वसूलेंगे जुर्माना

Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
We will search from house to house for unlicensed pet dogs and will collect fines
नगर निगम कार्यालय।
लखनऊ। शहर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। नगर निगम इसी महीने पालतू कुत्तों का लाइसेंस जांचने के लिए अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जिन्होंने पहले लाइसेंस बनवाया, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया, उनसे प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जून तक 1450 डॉग लाइसेंस ही बने हैं, जबकि अनुमानित तौर पर 10,000 से अधिक लोगाें ने कुत्ता पाल रखा है। अब अभियान चलाकर लाइसेंस की जांच होगी। बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों से जुर्माना और नवीनीकरण न करवाने वालों से विलंब शुल्क वसूला जाएगा। जुर्माना जमा न करने पर कुत्ता जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे बनवा सकते हैं कुत्ता पालने का लाइसेंस
कुत्ता पालने वाले नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in पर घर बैठे लाइसेंस बनवा सकते हैं। ऑफलाइन लाइसेंस बनवाने की सुविधा पहले की तरह है। देसी कुत्ते का लाइसेंस शुल्क 200 तथा विदेशी नस्ल के कुत्ते के लिए 1000 रुपये है। अलग-अलग कुत्ते के लिए अलग लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस की अवधि अप्रैल से मार्च तक एक वर्ष के लिए होती है। लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए पशु पालक निगम कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed