लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में शनिवार को व्यापार एवं विकास संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि व्यापारी विकास की धुरी हैं। व्यापारियों के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। व्यापारियों की हर मदद के लिए खड़े रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से लखनऊ में कराए गए कार्यों को भी गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, आसिफ किदवई, शेखर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री मोहित कपूर, संजय त्रिवेदी, राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की और से भाजपा नेता नीरज सिंह को सम्मानित करते व्यापारी नेता सं

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की और से भाजपा नेता नीरज सिंह को सम्मानित करते व्यापारी नेता सं

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की और से भाजपा नेता नीरज सिंह को सम्मानित करते व्यापारी नेता सं