फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will not sit quietly until we formed govt in state says rahul gandhi

प्रदेश में जबतक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे : राहुल गांधी

Mon, 11 Feb 2019 09:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
we will not sit quietly until we formed govt in state says rahul gandhi
रोड शो के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिवों प्रिंयंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया संग राहुल ने यहां रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में जबतक कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है तब तक मैं, प्रियंका और सिंधिया चैन से नहीं बैठेंगे। रोड शो करते हुए शाम को राहुल पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे सामने है। मैंने प्रियंका और ज्योतिरादित्य से कहा है कि इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होना चाहिए। मगर उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार भी बनानी होगी। यह आप दोनों की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनका लक्ष्य लोकसभा में जरूर है। मगर इनका उद्देश्य विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। हम यहां पर फ्रंट फुट पर खेलेंगे। जब तक यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक सिंधियाजी, प्रियंका और मैं चैन से नहीं बैठेंगे। हम उत्तर प्रदेश में युवाओं, गरीबों और किसानों की सरकार लाएंगे। 
विज्ञापन


अपने भाषण में राहुल ने यह भी कहा कि वे बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव का आदर करते हैं। मगर कांग्रेस अगला लोकसभा चुनाव अपनी विचारधारा के लिए उत्तर प्रदेश को बदलने के मकसद से लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि जो लोग हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज में उड़ते हैं, उनसे आपका काम नहीं होने वाला। जो लोग गांव में लड़ेंगे, शहरों में लड़ेगे, सड़कों पर लड़ेंगे, उनको आगे बढ़ाइए। फिर देखिये कांग्रेस कैसे खड़ी होती है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश का पिछड़ा, गरीब, किसान, युवा सभी यहां कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार किया। किसानों की बजाय उद्योगपतियों का कर्ज माफ किए। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। 
हवाई अड्डा पहुंचने के बाद दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे रोड शो शुरू हुआ। राहुल, प्रियंका व ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो करीब पांच घंटे तक चला। इसमें लोगों की जबरदस्त मौजूदगी रही। हवाई अड्डे से कांग्रेस कार्यलाय की लगभग 12 किलोमीटर दूरी की गई। प्रदेश में जोरदार स्वागत के लिए सभी का राहुल ने सभी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकती है लेकिन हिन्दुस्तान के किसानों का कर्ज नहीं माफ कर सकती है। चौकीदार चोर है, यह हिन्दुस्तान की सचाई है। राहुल ने कहा कि मोदी की सचाई एक के बाद एक खुल चुकी है। 

कांग्रेस अध्यक्ष नेअ अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ में छपी खबर के संदर्भ में कहा कि चौकीदार ने राफेल खरीद में समानान्तर सौदेबाजी की । वायुसेना और रक्षा मंत्रालय कहते हैं कि चौकीदार चोर है। रक्षा सौदे में साफ लिखा जाता है कि अगर खरीद में भ्रष्टाचार होता है तो उस पर सरकार कार्रवाई कर सकती है। मगर मोदी ने अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपये दिलाने के लिये उस प्रावधान को ही हटा दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed