फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will make the country's most beautiful film city: Chief Minister Yogi Adityanath

हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री योगी

Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
We will make the country's most beautiful film city: Chief Minister Yogi Adityanath
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने को तैयार है। हम देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी तैयार करेंगे। इसकी स्थापना के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। फिल्म सिटी, फिल्म निर्माताओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा। रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। उन्होंने इसके लिए भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने आवास पर वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व बुलंदशहर जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज और सिकंदराबाद तहसील में अटल आवासीय विद्यालय के भवन को तत्परता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। मेरठ के हस्तिनापुर ब्लॉक में सोती नदी के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने नदी और तालाब पुनर्जीवन के लिए मनरेगा को माध्यम बनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों को दें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा, मेरठ व गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना महत्वपूर्ण है। इसे शीघ्रता से कार्य किया जाए। सेफ  सिटी परियोजना के कार्य को तत्परता से पूर्ण किया जाए। मंडलायुक्त ने उन्हें बताया कि अमृत योजना सहित जलापूर्ति के लिए मंडल में कुल 20 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से 9 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष 6 परियोजनाएं दिसंबर 2020 तक तथा 5 परियोजनाएं मार्च 2021 तक पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर में पेयजल की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में शिथिलता कतई स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराएं
सीएम योगी ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछला सारा बकाया भुगतान हो जाए। मंडलायुक्त ने जानकारी दी कि पेराई सत्र 2019-20 में कुल देय 5190.19 करोड़ के सापेक्ष 17 सितंबर तक 3354.08 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष राशि के भुगतान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

’एक्सप्रेस-वे, रेपिड रेल से मिलेगी विकास को रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में एक्सप्रेस-वे का जाल बना रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इसका निर्माण दिसंबर 2020 तक पूर्ण होने कर लिया जाए। इस संबंध में निरंतर समीक्षा एवं अनुश्रवण को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल से सिस्टम से दिल्ली व मेरठ के बीच की दूरी 1 घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि भारत में लागू होने वाली अपने किस्म की यह पहली रेल परियोजना है।

’जब तक वैक्सीन नहीं, बचाव ही कोरोना का उपचार’
मुख्यमंत्री ने कोविड.19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए फील्ड स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि जब तक इस रोग की कोई कारगर दवा या वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। उन्होंने एल-2 कोविड चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने, इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को 24 घंटे क्रियाशील रखने तथा कॉंटैक्ट ट्रेसिंग के कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के संबंध में लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए। उन्होंने मेरठ मंडल में संचारी रोगों के संबंध में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

क्षमतावान कार्यदायी संस्था को ही दें काम
सीएम योगी ने  कहा कि पर्याप्त मैनपावर वाली एजेंसियां ही कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य करें। जिनके पास अपेक्षित संख्या में मैन पावर उपलब्ध न हो, उन्हें कार्यदायी संस्था न बनाया जाए। उन्होंने शासन एवं जिला स्तर पर सतत समीक्षा करने तथा हर कार्य के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मिले स्थायी समाधान
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर  लोगों को स्थायी समाधान दें। पहले ही निर्देश दिया जा चुका है कि हर पात्र को राशन कार्ड सुनिश्चित किया जाए। सांसद आदर्श गांव को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतृप्त कर उन्हें मॉडल गांव बनाएं। जरूरतमंदों को रोजी-रोजगार मिले, इसके लिए नियमित जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बरसात का मौसम समापन की ओर है। तेजी से कार्य करते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त करें। शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं। उन्हंोंने बिजली के गलत बिल की शिकायतों को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों से परामर्श लेते रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनप्र्तनिधियों से समन्वय बनाए रखें। सांसद सत्यपाल सिंह ने कोविड काल में जन स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। सांसद जनरल वीके सिंह ने पेयजल की सुविधा दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई। सांसद भोला सिंह ने गन्ना किसानों के भुगतान की मांग रखी। साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने अपने क्षेत्र में नवीन चिकित्सालय की जरूरत बताई। मेरठ से विधायक सत्यवीर त्यागी ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया। बागपत के छपरौली से विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने अपने क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज को महाविद्यालय के रूप में उच्चीकृत करने की मांग रखी। डिबाई की विधायक अनिता लोधी ने अपने क्षेत्र में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की तो विधायक सिकंदराबाद विमल सिंह सोलंकी ने निचले स्तर पर अधिकारियों में भ्रष्टाचार की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। भरोसा दिलाया कि इनके विरुद्ध कार्रवाई ज़रूर होगी।
 
विवाद से बचें विकास प्राधिकरण, करें संवाद
सीएम योगी ने विकास प्राधिकरणों को विवादों के समाधान के लिए संवाद का मार्ग चुनने को कहा। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की विभिन्न परियोजनाओं पर अलग-अलग प्रस्तुतिकरण देखा। नोएडा में बिल्डर-बायर के बीच के विवादों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण किया जाए। जैसे-जैसे फ्लैट कंप्लीट हो रहे हैं, उनकी रजिस्ट्री भी होनी चाहिए। उन्होंने नोएडा विकास प्राधिकरण की सीईओ को सफाईकर्मियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने नोएडा हैबिटेट एंड कन्वेंशन सेंटर, मेट्रो विस्तार, गोल्फ  कोर्स निर्माण सेक्टर 3 और 16-ए में निर्माणाधीन पार्किंग सेंटर, सेक्टर 21-ए में शूटिंग रेंज के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।


विश्व के लिए मॉडल बने टाउनशिप
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को इस तरह विकसित किया जाए, जिससे कि इसे विश्व के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। अगर कहीं किसी प्रकार की समस्या है तो संबंधित पक्षों से संवाद करें, जनप्रतिनिधियों से सहयोग लें और समाधान निकालें। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को विशिष्ट पहचान देगी। मुख्यमंत्री जी ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे स्मार्ट विलेज परियोजना को आदर्श रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed