{"_id":"5b55e9af4f1c1b51748b69e9","slug":"we-will-make-cleanliness-a-movement-says-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 महीने में एक करोड़ शौचालय बनाए, स्वच्छता अभियान को बनाएंगे जनांदोलन: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 महीने में एक करोड़ शौचालय बनाए, स्वच्छता अभियान को बनाएंगे जनांदोलन: सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने 16 महीने में एक करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं। 2 अक्टूबर के पहले तक प्रदेश में 50 लाख और शौचालय बनाएंगे। इसके लिए लोगों से मिलकर इसे स्वच्छता को जनआंदोलन बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अक्टूबर 2018 तक प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का है। इसके लिए 75 जनपदों में 653 नगर निकाय सहित प्रशासन को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले तो ऐसा लगता था कि ये काम पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन पिछले 16 महीने में काफी तेजी से काम हुआ है।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में यह अभियान बहुत मायने रखता है। यह केवल राज्य को ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सर्वेक्षण को प्रभावित करता है। यदि अभियान उत्तर प्रदेश में सफल हुआ तो इसका नतीजा पूरे देश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम स्वच्छता सर्वेक्षण को प्रतिस्पर्द्धा न मानें। यह जीवन का हिस्सा होना चाहिए। प्रदेश को स्वच्छ व समर्थ बनाने में हम योगदान कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, जिस गति से प्रदेश में पंचायती राज व नगर विकास विभाग ने प्रदेश को ओडीएफ करने का अभियान आरंभ किया है, उससे लगता है कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। प्रदेश की सफलता देश की सफलता का कारण बन सकती है।