{"_id":"618b925cd01dfc35bf6d6406","slug":"we-will-give-10-thousand-rupees-salary-to-asha-workers-announced-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी का एलान: सरकार बनी तो आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी का एलान: सरकार बनी तो आशा बहनों और आंगनबाड़ी कर्मियों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय
Wed, 10 Nov 2021 07:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:28 PM IST
सार
कांग्रेस ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।
मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।
विज्ञापन