{"_id":"67df204c75596dd1fe0aab8c","slug":"we-hugged-each-other-and-remembered-the-old-days-imitated-each-other-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1126323-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गले लगाकर याद किए पुराने दिन, एक-दूसरे की उतारी नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गले लगाकर याद किए पुराने दिन, एक-दूसरे की उतारी नकल
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद पुरा विद्यार्थी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। 1975 बैच की स्वर्ण जयंती पर वर्षों बाद मिले पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुराने दिनों को याद किया। साथ ही शिक्षकों की नकल उतारकर आनंद उठाया।
सम्मेलन में रसायन विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर छात्र के टॉपर के लिए पूर्व छात्र स्वर्ण पदक की घोषणा की गई। विभाग की पूर्व छात्रा और विभागाध्यक्ष रहीं डॉ. सुधा जैन व कुलपति प्रो. आलोक राय ने पदक का अनावरण किया। दीक्षांत समारोह में यह पदक मेधावी छात्र को दिया जाएगा।
पूर्व छात्रों के प्रतिनिधि कैलाश कुमार ने प्रेजेंटेशन देकर सभी का संक्षिप्त परिचय बताया। पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका से सत्या भाटिया और डॉ. रेणु बजाज पहुंचीं। उन्होंने कक्षाओं के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 32 विद्यार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
सम्मेलन में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सक्सेना, पूर्व सीसीई प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, ओएनजीसी के पूर्व ईडी राम अवतार मौजूद रहे।विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा ने कहा, लविवि का इतिहास गौरवशाली है। यहां पढ़े विद्यार्थी दुनिया में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां डीन प्रो. शीला मिश्रा, विभाग अन्य शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे।