{"_id":"63ad86e4187c3f396609ccb2","slug":"we-are-with-obc-community-on-reservation-says-cabinet-minister-dr-sanjay-nishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- आरक्षण के मुद्दे पर हम ओबीसी समाज के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- आरक्षण के मुद्दे पर हम ओबीसी समाज के साथ
Fri, 30 Dec 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 Dec 2022 03:40 PM IST
सार
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि हम आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी समाज के साथ हैं। योगी सरकार ओबीसी समाज के समर्थन से बनी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर गुरुवार को अपने सरकारी आवास एक विक्रमादित्य मार्ग पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा की निषाद पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है साथ ही मैं जिस सरकार का हिस्सा हूं वह भी ओबीसी के नेतृत्व में बनी हुई सरकार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ओबीसी के हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के फैसले के 24 घण्टे के अंदर ओबीसी आयोग का गठन कर अन्य पिछड़ा वर्ग के हित मे कार्य किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश के अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और पूरी निष्ठा के साथ ओबीसी को समाज और विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ा जाएगा। गुरुवार को हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।
विज्ञापन