फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We are ready to merge with Samajwadi Party says Shivpal Singh Yadav.

यूपी चुनाव 2022: शिवपाल बोले- अखिलेश हमारे लोगों को टिकट दें, हम विलय को तैयार, अखिलेश ने कहा...

Tue, 09 Nov 2021 07:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Nov 2021 07:02 PM IST
सार

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव में सपा से गठबंधन को लेकर बयान दिया है। हालांकि, उन्होंने टिकट देने की शर्त रख दी है।

विज्ञापन
We are ready to merge with Samajwadi Party says Shivpal Singh Yadav.
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी भागीदारी से ही सरकार बनेगी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद हर वर्ग को न्याय मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार को पॉलिटेक्निक चौराहा पर 5वें चरण की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि अवध क्षेत्र और पूर्वांचल में रोजगार के नए साधन विकसित हो। पश्चिम के किसान बड़ी जोत वाले हैं, लेकिन अवध और पूर्वांचल के किसानों लघु एवं सीमांत हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के किसानों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। यहां के किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी स्थिति के अनुसार रणनीति बनानी होगी। यहां के युवाओं को रोजगार के साधन देने होंगे ताकि वे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के मोहताज ना रहें। उन्होेंने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान उनके पास जो भी विभाग रहा, उसके  जरिए ग्रामीण विकास में अहम योगदान दिया है। इस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर विकास को गति देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितनी सड़कें बनवाई थीं उससे आगे कोई भी काम नहीं हुआ है। अगली सरकार में शामिल होकर वह इस क्षेत्र में कारखाने शुरू करेंगे ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर ने कहा कि युवाओं को लामबंद होकर लोहियावादियों को सत्ता सौंपनी होगी। युवाओं के दम पर ही प्रसपा का अभियान चल रहा है। वह भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, प्रदेश महासिचव अजय त्रिपाठी मुन्ना, अभिषेक सिंह, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, हरिशंकर यादव, रंजीत यादव, सऊद खान आदि ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों का भ्रमण करेगी रथयात्रा
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और महासचिव आदित्य यादव अंकुर के नेतृत्व में निकली रथयात्रा  लखनऊ के चलकर बाराबंकी, बहराइच होते हुए गोंडा पहुंची। अगले दिन यहां से बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर होते हुए अयोध्या में 14 नवंबर को समाप्त होगी।


अखिलेश ने कहा चाचा से होगा गठबंधन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दोहराया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन होगा। दिवाली पर सैफई गए थे। वहां भी परिवार के बड़े बुजूर्ग लोगों से बातचीत हुई है। सभी की राय मानते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव को साथ ले रहे हैं। समय आने पर सीटें भी तय हो जाएंगी। उनके साथ रहने वालों का भी सम्मान होगा। सभी को साथ लेकर 2022 में सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed