{"_id":"6737c6eea8549ad9a80cdb84","slug":"waterlogging-on-the-road-is-increasing-the-problems-of-villagers-shravasti-news-c-104-1-srv1004-107814-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मार्ग पर जलभराव बढ़ा रहा ग्रामीणों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मार्ग पर जलभराव बढ़ा रहा ग्रामीणों की परेशानी
Sat, 16 Nov 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा के भवानीपुरवा में व्याप्त जलभराव।
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा भवानी पुरवा में जल निकासी के रास्ते पर मिट्टी पाटकर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। नाली अवरुद्ध होने से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी मार्ग पर ही भरा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
जमुनहा के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा भवानी पुरवा में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नाली पर स्थानीय लोगों ने मिट्टी पाटकर कब्जा कर लिया। इससे लोगों के घरों का दूषित जल मार्ग पर भरा रहा है। मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे नाराज ग्रामीण किशोरी लाल, सुशील कुमार, राजेश कुमार, कैलाश, राम फेरन, पेशकार आदि ने शनिवार गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के कुछ लोगों ने नालियों को पाटकर जल निकासी को बंद कर दिया है। वहीं गांव में लगे हैंडपंप के आसपास भी गंदगी जमा हो गई है।
सफाई कर्मी के काम में रुचि न लेने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने समस्या को दूर करने की मांग की है। इस बारे में ग्राम प्रधान ताहिरा बेगम का कहना है कि सफाई कर्मी को निर्देश दिया गया है। मेले बाद व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।