फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waterlogging due to rain, difficult to walk due to mud

Lucknow News: बारिश से जलभराव, कीचड़ से चलना दुश्वार

Sun, 29 Sep 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, difficult to walk due to mud
रायबरेली। शहर क्षेत्र में हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। हर तरफ जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। इसके बावजूद पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। खासकर खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पहले शुक्रवार रात और फिर शनिवार सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश की रफ्तार धीमी रही। बावजूद बारिश से गांधी नगर, नेहरू नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा, नया पुरवा, सोनिया नगर में जलभराव सबसे ज्यादा रहा। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई कर दी गई है। मिट्टी सड़क पर पड़ी है।
विज्ञापन


बारिश से आचार्य द्विवेदी नगर, आईटीआई रोड पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में मुसीबत झेलनी पड़ी। कई लोग तो कीचड़ में ही गिर पड़े। नागरिक दिनेश यादव, रामदेव त्रिवेदी, पवन सिंह ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई तो कर दी जाती है, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जल निगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश व तेज हवा से खेतों में बिछी धान की फसल
रायबरेली। सितंबर में हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। शुक्रवार रात बारिश के साथ देहात क्षेत्रों में चली तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए। लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। ऐसे में यदि बारिश आगे भी होती रही तो धान की फसल चौपट हो जाएगी। शनिवार को जिले में 18 मिमी बारिश हुई।

जिले में इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। अगैती धान की फसल मेंं बालियां निकल आई हैं, जबकि बाद में रोपी गई धान की फसल गाला में है। रात में बारिश के साथ हवा चली। इससे धान की फसल गिर गई। हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के हलोर, पुरासी, अलीपुर, कुशलगंज, मझिगवां, कक्केपुर, जमुरावां, कोटवा मोहम्मदाबाद के गांवों के किसानों की धान की फसल जमीन पर बिछ गई है।


किसान प्रेमशंकर मिश्रा, इंद्रदेव शुक्ल, गंगासागर पांडेय, रामसागर चौधरी, संत कुमार, उमाकांत पांडेय, रविराज सिंह, अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल बर्बाद हो रही है। भारतीय किसान यूनियन राजेश सिंह गुट के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु स्वरूप शुक्ला ने बताया कि धान के अलावा तिल, उड़द की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed