फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather fluctuations have ended in the state, with no warning of any rain.

यूपी: प्रदेश से खत्म हुआ मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर, अब किसी भी तरह की बारिश की चेतावनी नहीं; सर्दी होगी महसूस

Sat, 17 Oct 2026 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव अब थमने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब रात की सर्दी बढ़ने वाली है। 

विज्ञापन
UP: Weather fluctuations have ended in the state, with no warning of any rain.
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव अब थमता नजर आ रहा है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के कारण तापमान करीब दो डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन का मौसम सुहाना रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। शनिवार को प्रयागराज 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजधानी में अब धीरे-धीरे गिरेगा रात का पारा

लखनऊ में दिन में धूप से गर्माहट का अहसास रहेगा, लेकिन रात में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से प्रदेश में मौसम स्थिर होने लगा है। राजधानी में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से अब आगे धूप खिलेगी। शनिवार को राजधानी में दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर लगभग स्थिर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed