फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water will not come in 363 canals connected to Sharda from May 7

Lucknow News: सात मई से नहीं आएगा शारदा से जुड़ी 363 नहरों में पानी

Sun, 23 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water will not come in 363 canals connected to Sharda from May 7
रायबरेली। जिले से होकर निकली शारदा सहायक नहर से 363 माइनरों और रजबहों से पानी अगले महीने नहीं आएगा। इन नहरों से करीब एक लाख किसान सिंचाई करते हैं। इस दौरान वार्षिक मरम्मत और निरीक्षण का कार्य चलेगा। इस नहर में पानी बंद होने से रायबरेली ही नहीं, बल्कि 16 जिले के किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ेगा। लखीमपुरखीरी से निकले शारदा सहायक नहर से रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अमेठी, बाराणसी जिले को पानी की आपूर्ति होती है। रायबरेली जिले में इस बड़ी नहर से जुड़ी 363 नहरों में पानी पहुंचता है। इससे जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन, डीह, छतोह ब्लॉक क्षेत्र के किसान सिंचाई करते हैं। शारदा सहायक नहर में वार्षिक मरम्मत एवं निरीक्षण के लिए सात मई से पानी रोक दिया जाएगा। यह कार्य चार जून तक चलेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय किसान उर्द, मूंग, मवेशियों के लिए हरा चारा की बोवाई किए है। नहर बंद होने से पहले किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर लें, ताकि उनकी फसलें सूखने न पाए। अनुरक्षण एवं निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद शारदा सहायक नहर में पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed