फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water tank destroy

सांसद ने पूछा, आखिर कैसे गिरी 25 फुट ऊंची टंकी?

Fri, 08 Nov 2013 02:43 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
water tank destroy

एल्डिको उद्यान-2 के पार्क में स्थापित करीब 10 हजार लीटर पानी क्षमता की 25 फुट ऊंची टंकी के गिरने के बाद प्रशासन तत्पर हो उठा है।

विज्ञापन


खबर आ रही है कि सांसद सुशीला सरोज ने क्षेत्र का दौरा किया और डीएम अनुराग यादव से घटना के बारे में जानकारी मांगी। डीएम ने बताया कि इस घटना की जांच कराई जाएगी इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जा चुका है।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम टंकी के गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। जबकि दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं थीं

लोगों ने आरोप लगाया कि टंकी के पिलर दरकने की कई बार शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान के महाप्रबंधक और डीएम अनुराग यादव लगातार अनदेखी करते रहे।

इस मामले में जीएम और एक्सईएन जलकल विभाग के खिलाफ पीजीआई थाने में तहरीर दी गई है।

रायबरेली रोड पर सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के सामने एल्डिको उद्यान-2 कॉलोनी है। इसका निर्माण एल्डिको रीयल इस्टेट कंपनी ने किया है।

वर्ष 1993 में कॉलोनी विकसित होना शुरू हुई। वर्ष 2003 में जलकल और कुछ साल बाद नगर निगम को यह कॉलोनी हैंडओवर कर दी गई।

मगर इस कॉलोनी की निर्माण गुणवत्ता बहुत खराब है। सड़क से लेकर पार्क और पानी की टंकियों तक की हालत जर्जर हो चुकी है।

लोगों ने बताया कि मकान नंबर 89 के सामने स्थित पार्क की टंकी का पिलर गुरुवार शाम 5:10 बजे ढहना शुरू हुआ।

थोड़ी ही देर में टंकी जोरदार धमाके साथ भरभरा कर गिर गई। हादसे में पास में ही खेल रहे शौर्य पांडेय (11), अनुज (12) और संकल्प सिन्हा (15) पर टंकी के टुकड़े गिरे।
विज्ञापन


इससे तीनों बच्चे घायल हो गए। हजारों लीटर पानी लोगों के मकानों के भीतर तक घुस गया। कई घंटे बीतने के बावजूद सड़क पर पानी जमा रहा।

घायल हुए बच्चों को लोगों ने उनके घरों तक पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर जल संस्थान के जीएम आरपी वर्मा और एक्सईएन ओपी सक्सेना भी पहुंचे।

जिनको लोगों ने घेर लिया और अपना गुस्सा निकाला। लोगों की नाराजगी की जानकारी होते ही साउथ सिटी चौकी के प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत करवाया। जीएम आरपी वर्मा ने अधिकारियों को निर्माण सामग्री का नमूना ले लेने और इसकी जांच आईआईटी कानपुर से कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर हादसे के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले का ठीकरा यहां की विकासकर्ता कंपनी एल्डिको इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सिर फोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि एल्डिको की निर्माण गुणवत्ता बहुत खराब थी।


जीएम के खिलाफ थाने में तहरीर
हादसे में पार्क के पास खड़ी आशीष निगम की मारूति स्विफ्ट और दीप्ति यादव की नैनो कार भी पिचक गई।

आशीष निगम ने जीएम जल संस्थान और अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा करने के लिए पीजीआई थाने में तहरीर दी है।

मौके पर विधायक शारदा प्रसाद शुक्ल भी पहुंचे और इस मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

नागरिकों ने इस प्रकरण में जिला प्रभारी मंत्री शिवप्रसाद यादव से भी शिकायत की। शिवप्रसाद यादव ने लोगों से अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।

अमर उजाला और नागरिकों ने चेताया था
इस मामले में उद्यान रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन शर्मा ने 20 अक्तूबर को जीएम जल संस्थान और डीएम अनुराग यादव से लिखित शिकायत की थी।

अमर उजाला ने भी अपने 25 अक्तूबर के अंक में समाचार प्रकाशित कर जलकल विभाग और जिला प्रशासन को चेताया था। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

तब जीएम आरपी वर्मा ने अमर उजाला को बयान दिया था कि, वे इस शिकायत पर बहुत जल्द एक्शन करेंगे। अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट तलब करेंगे।

मगर करीब 15 दिन बीतने के बावजूद कोई मरम्मत कार्य नहीं किए गए। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed