फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water shortage in the Sadar area

Lucknow News: महात्मा गांधी वार्ड के सदर इलाके में पानी किल्लत, लोगों ने जताया विरोध

Thu, 10 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
water shortage in the Sadar area
पानी का संकट।
लखनऊ। महात्मा गांधी-जियामऊ वार्ड में आने वाले सदर, उदयगंज सहित कई इलाकों में 17 दिनों से लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। नलकूप की खराबी के कारण लोगों को सबमर्सिबल टंकी पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने पार्षद से नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों का कहना है कि 17 दिनों से उदयगंज, क्ले स्क्वायर, डायमंड डेरी समेत आसपास की कॉलोनी में बूंद-बूंद पानी के लिए 200 परिवार तरस रहे हैं। क्षेत्र में एक ही टंकी है, वहां सुबह से ही लोग लाइन लगा लेते हैं। इलाके में टैंकर तो लगे हैं, मगर उससे काम नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि घोड़ा अस्पताल के पास बड़ा ट्यूबवेल है, जो खराब हो गया था, उसे ठीक करने का काम चल रहा है। पाइपलाइन भी बिछ गई है, मगर चालू करते ही पाइप प्रेशर से फट जा रहा था। जलकल विभाग की टीम ने इसे देर शाम ठीक कर लिया। पेयजल समस्या को लेकर चार टैंकर लगातार लगते रहे और सबमर्सिबल टंकी से भी लोग पानी ले रहे हैं।अब आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आएगी। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि जोन एक की टीम काम पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed