{"_id":"5d63991e8ebc3e016a17ff04","slug":"water-samples-failed-in-many-areas-of-lucknow-cmo-notice-water-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कई इलाकों में पानी के नमूने फेल, सीएमओ ने जलकल विभाग को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कई इलाकों में पानी के नमूने फेल, सीएमओ ने जलकल विभाग को भेजा नोटिस
Mon, 26 Aug 2019 02:02 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर, इंदिरानगर समेत शहर के नौ इलाकों में स्वास्थ्य विभाग व जलकल विभाग की ओर से कराए गए जांच में पानी के नमूने फेल आए हैं। सीएमओ ने जलकल विभाग के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी है। सीएमओ ने जलकल विभाग को नोटिस भेजकर पानी में क्लोरीन डलवाने के निर्देश दिए हैं। पानी के सैंपल 16 से 24 अगस्त के बीच लिए गए थे। इसमें करीब 50 रनिंग वाटर का सैंपल शामिल किया गया था। सीएमओ का कहना है कि बगैर क्लोरीन पानी पीने से पेट दर्द और डायरिया की शिकायत हो सकती है।
यह भी पढ़ें : गोमती नदी में 34 गुना अधिक मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया, शोधन के बाद भी पानी इस्तेमाल लायक नहीं
इन इलाकों के फेल आए नमूने
आम्रपाली चौराहा, इंदिरानगर, गोमतीनगर, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास लालबाग, सेक्टर-डी अलीगंज, पुरनिया चौराहा, मलिन बस्ती फैजुल्लागंज, हुसड़िया चौराहा, सेक्टर-14 इंदिरानगर, इंदिरानगर-ए, मां दुर्गा माता मंदिर, दारूलशफा के पास लगे रनिंग वाटर से लिए गए पानी के नमूने जांच में फेल हो गए।
विज्ञापन
नहीं मिली क्लोरीन की मात्रा
जांच में पानी में क्लोरीन की मात्रा नहीं पाई गई। जलकल विभाग को नोटिस भेजने के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ