फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water sample failed in wazirganj lucknow

लखनऊ के इन इलाकों का पानी मत पीजिएगा

Sat, 05 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
water sample failed in wazirganj lucknow

लखनऊ के वजीरगंज मुर्ग खाना, मछली मोहाल और बाग शेरजंग इलाकों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इन इलाकों में संक्रामक रोग फैलने के 24 घंटे बाद सप्लाई किए गए पानी की जांच में 13 में से 10 नमूने फेल हो गए।

विज्ञापन


सभी नमूनों में क्लोरीन की मात्रा मानक से कम पाई गई। बृहस्पतिवार को इन इलाकों में 163 लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो गए थे। इनमें 10 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। शुक्रवार को यहां 95 नए मरीज मिले।
विज्ञापन


वजीरगंज क्षेत्र के मुर्ग खाना, मछली मोहाल और बाग शेरजंग में मरीजों का मिलना कम नहीं हुआ है। वहीं जल संस्थान की ओर से सप्लाई किए गए पानी में क्लोरीन मानक से कम मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का नतीजा हुआ कि शुक्रवार को भी वहां दो बार में सीएमओ कंट्रोल रूम की टीम ने 95 लोगों की जांच की और उन्हें दवाएं बांटी। एक टीम ने सुबह प्रभावित मोहल्लों का दौरा करने के बाद 55 लोगों को दवाएं दीं।

पानी में बैक्टीरिया मिला तो होगी कार्रवाई

water sample failed in wazirganj lucknow

वहीं दूसरी टीम ने शाम को 40 मरीजों की जांच के बाद दवाएं बांटी। इसके अलावा मशकगंज के अजय, बासमंडी के सगीर, सिटी स्टेशन की शोएब खातून को राज्य संक्रामक रोग अस्पताल में उल्टी-दस्त के कारण भर्ती होना पड़ा। अस्पताल में डालीगंज के सत्य नारायण और खदरा की मुन्नी को भी डायरिया के कारण भर्ती कराया गया है।

सीएमओ एसएनएस यादव का कहना है, जांच में पानी के नमूने फेल हुए हैं। 13 में से 10 नमूनों में मानक से कम क्लोरीन पाया गया है।

इनमें से चार नमूनों की स्टेट लैब से जांच करायी जाएगी। यदि उसमें बीमारी फैलाने वाला बैक्टीरिया पाए गए तो जल संस्थान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed