लखनऊ में तैयार हो रहा है पीएम मोदी के लिए वाटर प्रूफ पंडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पंडाला बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पंडाल पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा।
कड़ी धूप में दर्जनों मजदूर पंडाल और मैदान को संवारने में लगे हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से प्रवेश करते हुए सीधे मंच पर पहुंचेंगे।
सीएम की डेडलाइन बीती, काम अभी जारी
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों परिसर में निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम और एकेटीयू के अधिकारियों को 14 जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।
उनके द्वारा दी गई डेडलाइन बुधवार को खत्म हो गई। हालांकि काम अभी भी जारी है। अब तक सिर्फ प्रशासनिक भवन का काम पूरा हुआ है। लाइब्रेरी भवन, डॉ. कलाम स्मारक और शैक्षिक भवन का काम अभी चल रहा है।
फिनिशिंग के साथ-साथ बिल्डिंग निर्माण और बाहर का काम भी अभी चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसपीजी अधिकारियों ने भी जल्द काम पूरा करने और बंद करने को कहा था। परिसर के रास्तों की भी साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेज हो गया है।