फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water level of janeshwar mishra jheel will drop

छात्र की मौत के बाद इस झील में होगा ये बदलाव

Wed, 18 Nov 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Nov 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
water level of janeshwar mishra jheel will drop

जनेश्वर मिश्र पार्क में झील की गहराई घटाकर पांच फीट की जाएगी। गहराई कम करने के अलावा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां कई बदलाव होंगे।

विज्ञापन


यह फैसला पार्क की झील में डूबकर हुई युवक की मौत के बाद लिया गया है। झील के तल में बालू डालकर इसे ऊंचा किया जाएगा। इसके अलावा जनेश्वर मिश्र और डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में एक-एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र पार्क में झील का तल करीब सात फीट गहरा है। इसके कारण इसमें डूब जाने का खतरा है। ऐसी ही एक घटना दीपावली से ठीक पहले हुई। इस दौरान नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाला विकास नगर निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच गया था दोस्त

water level of janeshwar mishra jheel will drop

उसके दोस्तों को तो बचा लिया गया था, पर युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद अब झील की गहराई कम करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

एलडीए की जनसंपर्क अधिकारी भावना सिंह ने बताया कि, झील में फव्वारे चलाने के लिए जरूरी है कि जल स्तर कम से कम पांच फीट रहे, इसलिए इसके तल में बालू डाली जाएगी।

इसके अलावा पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। दो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति राम मनोहर लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क में की जाएगी। ये अधिकारी अपनी टीम की मदद से पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed