फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water level decreased by eight feet in Kathauta Lake

Lucknow News: कठौता झील में आठ फीट घटा जलस्तर

Sun, 03 Nov 2024 05:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Water level decreased by eight feet in Kathauta Lake
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित कठौता झील का जलस्तर आठ फीट घट गया है। झील में मात्र 10 फीट पानी बचा है। शारदा नहर बंद होने के कारण तीसरे जलकल की इस झील का जलस्तर कम हुआ है। इसके चलते गोमतीनगर व इंदिरानगर में जलकल विभाग पानी की आपूर्ति में कटौती करेगा जिससे पांच लाख की आबादी को परेशानी होगी।
विज्ञापन


दरअसल, गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल से इंदिरानगर व गोमतीनगर में रहने वाली आबादी को जलापूर्ति की जाती है। इस तीसरे जलकल को शारदा नहर से पानी की सप्लाई मिलती है। नहर से झील में पानी लाया जाता है जो जलकल को दिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में नहर से आपूर्ति बाधित होने पर झील का जलस्तर घट रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झील का जलस्तर आठ फीट कम हो गया है। सिर्फ 10 फीट पानी बचा है। ऐसे में जलापूर्ति में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सफाई एवं मरम्मत के लिए साल में दो बार 28-28 दिनों के लिए नहर को बंद किया जाता है। इसके चलते नहर से झील में पानी नहीं पहुंच पाता है, झील में जमा पानी की ही आपूर्ति की जाती है।


इस बार शारदा नहर 12 अक्तूबर से 10 नवंबर तक के लिए लखीमपुर में बंद की गई है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि कठौती झील का जलस्तर कम हो रहा है। आपूर्ति में कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए नलकूपों से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed