{"_id":"3d81dcd418343a7e9d6d6d591c22d125","slug":"water-crisis-in-lucknow-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम इस इलाके में नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम इस इलाके में नहीं आएगा पानी
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी नगर द्वितीय में सोमवार की शाम पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
सुबह पेयजल आपूर्ति करने के बाद यहां नए नलकूप का पानी की टंकी से कनेक्शन किया जाएगा। इससे शाम को पेयजल आपूर्ति बंद की जाएगी।
क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए नया नलकूप लगाया गया है। इसका कनेक्शन यहां बनी पानी की टंकी से किया जाना है। इसके बाद इलाके में लो प्रेशर की समस्या खत्म हो जाएगी।
जलकल जोन तीन के सहायक अभियंता ब्रह्मकांत मिश्रा ने बताया कि नलकूप का कनेक्शन टंकी की मेन लाइन से किया जाना है। इसके लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी।
इससे त्रिवेणी नगर व एकता पार्क के आसपास के इलाके में रहने वालों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।
यहां के लोगों से अपील है कि वह जरूरत के हिसाब से पानी जमा कर लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।