फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water crisis in city.

यहां 24 घंटे में सिर्फ 15 मिनट मिल रहा पानी

Sun, 31 Aug 2014 05:00 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in city.

एक तो सरकारी तंत्र आम आदमी को बिजली-पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा, उस पर से शिकायत पर कोई सुनवाई न होने से लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

विज्ञापन


बिजली की समस्या से तंग आ चुके लोगों के सामने इस गर्मी में पानी संकट भी पैदा हो गया है। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति शनिवार को प्रभावित रही।

खासतौर पर राजाजीपुरम में तो लोगों को दोनों पालियों में सिर्फ 15 मिनट ही पानी मिल पा रहा है।

जलसंस्थान से भी शिकायत पर समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है।

पुराने शहर में भी बिजली संकट का असर के चलते पानी की भी समस्या है।

राजाजीपुरम में सारे ब्लॉकों, सआदतगंज, हैदरगंज, नक्खास, अकबरी गेट, अब्दुल अजीज रोड, चौपटिया, सराय माली खां, अहिरी टोला, तहसीनगंज, ठाकुरगंज, निवाजगंज, नैपियर रोड कॉलोनी, अंबरगंज, मकबूलगंज आदि इलाकों में पानी के लिए जनता तरस रही है।

विज्ञापन


गढ़ी पीर खां वार्ड में भी समस्या बनी हुई है। इन सभी इलाकों में लोगों की शिकायत है कि जल संस्थान के अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तक उनकी शिकायत नहीं सुन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed