फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   watchman thows the milk and hit old man with iron bar on his head, dead

दूध को बासी बताकर फेंकने पर हुई कहासुनी, चौकीदार ने बुजुर्ग के सिर पर मारी सरिया, मौत

Mon, 08 Apr 2019 10:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 08 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
watchman thows the milk and hit old man with iron bar on his head, dead
सांकेतिक तस्वीर
इंदिरानगर के ऋषि विहार कॉलोनी निवासी चौकीदार हरदेव ने शनिवार सुबह दूध का बकाया रकम मांगने पर बिहारी लाल यादव (75) को पीटकर मार डाला। वह रोज की तरह दूध देने गया था। आरोपी ने दूध को बासी बताकर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस पर कहासुनी होने लगा। दूध विक्रेता ने हिसाब करने को कहा तो चौकीदार ने सरिया से उसके सिर पर वार कर दिए थे। बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, चूरामन का पुरवा मोहम्मदपुर रसूलपुर निवासी बिहारी लाल यादव दूध का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी सुखदेई, बेटा रंजन लाल, नीरज, करन और बिल्ला हैं। सभी लोग दूध का कारोबार करते हैं। बिहारी लाल इंदिरा नगर स्थित ऋषि विहारी कॉलोनी में दूध पहुंचाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कॉलोनी के चौकीदार व बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी हरदेव को भी दूध देते थे। शनिवार सुबह वह दूध लेकर हरदेव के पास पहुंचे। चौकीदार ने दूध को बासी बताया तो कहासुनी होने लगी। इस पर बिहारी लाल ने पुराना हिसाब करने को कहा।

बेटे नीरज के मुताबिक, रुपये मांगने पर चौकीदार भड़क उठा। वह कमरे से लोहे की सरिया निकाल लाया और पिता को बुरी तरह से पीटा। इस बीच यहां से गुजर रहे कश और कमलेश ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी।

पिटाई से जख्मी बिहारी लाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। रात में बिहारीलाल की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उन्हें गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटे नीरज ने चौकीदार हरदेव के खिलाफ  इंदिरानगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को बजरंग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed