{"_id":"5caad5b1bdec2214476338f2","slug":"watchman-thows-the-milk-and-hit-old-man-with-iron-bar-on-his-head-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूध को बासी बताकर फेंकने पर हुई कहासुनी, चौकीदार ने बुजुर्ग के सिर पर मारी सरिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध को बासी बताकर फेंकने पर हुई कहासुनी, चौकीदार ने बुजुर्ग के सिर पर मारी सरिया, मौत
Mon, 08 Apr 2019 10:31 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरानगर के ऋषि विहार कॉलोनी निवासी चौकीदार हरदेव ने शनिवार सुबह दूध का बकाया रकम मांगने पर बिहारी लाल यादव (75) को पीटकर मार डाला। वह रोज की तरह दूध देने गया था। आरोपी ने दूध को बासी बताकर फेंक दिया।
इस पर कहासुनी होने लगा। दूध विक्रेता ने हिसाब करने को कहा तो चौकीदार ने सरिया से उसके सिर पर वार कर दिए थे। बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, चूरामन का पुरवा मोहम्मदपुर रसूलपुर निवासी बिहारी लाल यादव दूध का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी सुखदेई, बेटा रंजन लाल, नीरज, करन और बिल्ला हैं। सभी लोग दूध का कारोबार करते हैं। बिहारी लाल इंदिरा नगर स्थित ऋषि विहारी कॉलोनी में दूध पहुंचाता था।

वह कॉलोनी के चौकीदार व बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी हरदेव को भी दूध देते थे। शनिवार सुबह वह दूध लेकर हरदेव के पास पहुंचे। चौकीदार ने दूध को बासी बताया तो कहासुनी होने लगी। इस पर बिहारी लाल ने पुराना हिसाब करने को कहा।
बेटे नीरज के मुताबिक, रुपये मांगने पर चौकीदार भड़क उठा। वह कमरे से लोहे की सरिया निकाल लाया और पिता को बुरी तरह से पीटा। इस बीच यहां से गुजर रहे कश और कमलेश ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी।
बेटे नीरज के मुताबिक, रुपये मांगने पर चौकीदार भड़क उठा। वह कमरे से लोहे की सरिया निकाल लाया और पिता को बुरी तरह से पीटा। इस बीच यहां से गुजर रहे कश और कमलेश ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी।
पिटाई से जख्मी बिहारी लाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। रात में बिहारीलाल की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उन्हें गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बेटे नीरज ने चौकीदार हरदेव के खिलाफ इंदिरानगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को बजरंग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
बेटे नीरज ने चौकीदार हरदेव के खिलाफ इंदिरानगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को बजरंग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।