फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Watchman stabbed to death

Lucknow News: चाकू मारकर चौकीदार की हत्या

Tue, 01 Sep 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Watchman stabbed to death
सतीश यादव की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। महिंगवा में गणेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सतीश यादव की रविवार देर रात चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सतीश को चाकू मारने के बाद छत से नीचे फेंक दिया था। खुद को बचाने के लिए सतीश 600 मीटर तक भागे थे लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर दोबारा चाकू से गोद डाला। शोरगुल सुनकर ग्रामीण सतीश को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता शिव बालक यादव ने बताया कि सतीश सौतलपुरवा रोड स्थित गोरखपुर निवासी अजरा फिरदौस के निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करते थे। रविवार रात वह छत पर सोए थे, तभी बदमाशों ने हमला किया और उन्हें छत से फेंका। उनकी टॉर्च टूट गई, जो धान के खेत से पुलिस को मिली है। छत पर भी खून फैला था, जिससे सतीश के संघर्ष का पता चला। वह भागते हुए 600 मीटर दूर गांव के पास मंदिर तक पहुंचे, जहां गिर गए। ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी, फिर पुलिस को बताया गया। सतीश के सिर, गर्दन, पेट, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन

नशेबाजी में विवाद की आशंका
डीसीपी उत्तरी अमित आनंद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वारदात के पीछे रंजिश, लेनदेन और अन्य बिंदुओं पर छानबीन जारी है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि नशेबाजी में वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि सतीश किसी परिचित के साथ छत पर शराब पी रहे थे, तभी विवाद हुआ और परिचित ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन गायब, सीडीआर खंगाल रही पुलिस
सतीश का मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये आखिरी बातचीत का पता लगा रही है। घटना के पीछे किसी करीबी की भूमिका बताई जा रही है। महिंगवा इलाके में एक सप्ताह के दौरान यह दूसरी हत्या है। सोमवार को घटनास्थल से लेकर सतीश के घर के आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पिता शिव बालक ने बताया कि एक साल पहले शराब पीने के दौरान सतीश का गांव के कुछ लोगों से हुए विवाद हुआ था। इस मामले में सतीश पर केस भी दर्ज हुआ था। डीसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

सतीश यादव की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed