{"_id":"6a95ab27cccf9c0893075c57","slug":"up-record-rainfall-in-moradabad-prayagraj-and-other-districts-heavy-rain-alert-issued-for-these-cities-on-t-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादाबाद, प्रयागराज सहित इन जिलों में हुई रिकॉर्ड बारिश, मंगलवार को इन शहरों में भारी बरसात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादाबाद, प्रयागराज सहित इन जिलों में हुई रिकॉर्ड बारिश, मंगलवार को इन शहरों में भारी बरसात का अलर्ट
Mon, 31 Aug 2026 09:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:56 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में मानसूनी बरसात का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी बरसात का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
यूपी में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
सोमवार को मुरादाबाद में सर्वाधिक 149 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 132 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा गिरा और गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।
मानसून सीजन के तीन महीने में 552.8 मिमी हुई बारिश
एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 552.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 593.1 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से सात प्रतिशत कम रही।

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ में हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, अमेठी व आस पास के क्षेत्र ।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आस पास के क्षेत्र।
यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
वज्रपात
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दारा नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।