{"_id":"60518b2253901044a70ffadf","slug":"waseem-rizvi-warned-to-ulema-for-protest-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी ने वीडियो जारी कर विरोधियों को चेताया, कहा- हाथ हमारे पास भी हैं, माहौल न खराब करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी ने वीडियो जारी कर विरोधियों को चेताया, कहा- हाथ हमारे पास भी हैं, माहौल न खराब करें
Wed, 17 Mar 2021 10:22 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने वीडियो जारी कर अपने खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर उलमा पर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि हाथ हमारे पास हैं और गिरेबान तुम्हारे पास, लेकिन हम शहर का माहौल खराब नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वसीम ने वीडियो में आरोप लगाया है मौलाना कल्बे जवाद, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान और सुन्नी धर्मगुरु मौलाना वली फारूकी अपने गुंडे भेजकर घरों पर गाली-गलौज और इबादतगाह में तोड़फोड़ करवा रहे हैं।
विज्ञापन
वसीम ने कहा कि मैंने अभिव्यक्ति की आजादी के तहत अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में रखी है, इसमें मौलाना जवाद भी पक्षकार हैं। वे चाहें तो सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर माहौल खराब करना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। प्रदर्शनों को फौरन रोका जाए। इससे माहौल खराब हो सकता है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।