{"_id":"5b42428b4f1c1bb6248b5231","slug":"waseem-rizvi-speaks-on-beard-of-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मूंछ के दाढ़ी रखकर कुछ मुसलमानों ने अपना चेहरा डरावना बना लिया है: वसीम रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मूंछ के दाढ़ी रखकर कुछ मुसलमानों ने अपना चेहरा डरावना बना लिया है: वसीम रिजवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का कहना है कि कुछ लोगों ने बिना मूंछ के दाढ़ी रखकर अपने चेहरे को डरावना बना लिया है। ये आतंकवादियों की पहचान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दाढ़ी रखना एक सुन्नत है पर बिना मूंछों के नहीं। लेकिन रुढ़िवादी मुसलमानों ने इसे ही अपनी पहचान बना ली है और यही आतंकियों की भी पहचान बन गई है।
विज्ञापन
रिजवी यहीं नहीं रुके उन्होंने फतवा जारी करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मुसलमान ऐसे भी होते हैं जो कि दूसरे की जिंदगी में दखल देने के लिए फतवा जारी करते हैं। जबकि संविधान ने हर व्यक्ति को स्वतंत्रता दी है। संविधान में इन बातों का कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों पर केस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि वसीम रिजवी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का खुलकर समर्थन करते रहे हैं जिसके कारण वो अक्सर मुस्लिम समुदाय के अन्य नेताओं के निशाने पर आ जाते हैं। अब उन्होंने बिना मूंछों वाली दाढ़ी का बयान देकर फिर से सुर्खियां बटोरी है।