{"_id":"5c7a19d6bdec2211b7060ca2","slug":"waseem-rizvi-comment-on-closing-all-madarsas-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत सरकार ने प्राथमिक मदरसों को बंद करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया, रिजवी ने किया फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत सरकार ने प्राथमिक मदरसों को बंद करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया, रिजवी ने किया फैसले का स्वागत
Sat, 02 Mar 2019 11:21 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के प्रस्ताव पर विचार करते हुए उनके पत्र को मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दिया है। रिजवी ने आतंकवाद व जेहादी विचारधारा को खत्म करने के लिए भारत में चल रहे सभी प्राथमिक मदरसों को बंद करने का सुझाव देते हुए पिछले दिनों सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
आज एक बयान जारी कर रिजवी ने कहा कि भारत सरकार ने मेरे सुझाव को मान लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए मेरे पत्र को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भेज दिया है और पत्र लिखकर मुझे जानकारी दी।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि कश्मीर सहित देश के सभी मदरसों में जेहादी विचारधारा को बढ़ावा दिया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सभी प्रांतों के प्राथमिक मदरसों को बंद कर दिया जाए। इससे आतंकवाद से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन