{"_id":"640c0b6a90e716c40902e3a5","slug":"warrant-issued-against-former-congress-chief-ajay-kumar-lallu-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी, सुनवाई 20 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी, सुनवाई 20 मार्च को
Sat, 11 Mar 2023 10:32 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:32 AM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। मामले की सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मारपीट व तोड़फोड़ के एक मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व संदीप सिंह के खिलाफ एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने वारंट जारी किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीस हजार का जमानती वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाई गई होर्डिंग में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न लगाने पर हंगामा हुआ था। इसकी प्राथमिकी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय ने 25 दिसंबर 2020 को हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर कुछ होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रिंटिंग प्रेस की गलती से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की फोटो छपना छूट गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पिछड़े वर्ग को निकाय चुनाव में मिलेगा पूरा 27 फीसदी आरक्षण, अप्रैल से मई के बीच मतदान संभव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कैबिनेट ने निकाय चुनाव में OBC आरक्षण पर रिपोर्ट को किया मंजूर, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी पेश
आरोप था कि इससे नाराज़ होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने लगाई गई होर्डिंग को तोड़ कर सड़क पर फेंक दी। इसका विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट भी की गई थी।