{"_id":"5aa7a2674f1c1b91778b5360","slug":"ward-boy-misbehave-with-the-patient-in-balrampur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय और मरीजों में हाथापाई, वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय और मरीजों में हाथापाई, वसूली का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Mar 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय द्वारा बदसलूकी करने को लेकर मरीजों ने जमकर हंगामा काटा। मरीजों का अरोप है कि वार्ड ब्वॉय ओपीडी में जाने के लिए पैसे ले रहा था।
विज्ञापन
जो मरीज पैसे दे रहे थे उन्हें लाइन के बाहर से ओपीडी में दाखिल कर इलाज करवा रहा था, जबकि सुबह से लाइन में लगे लोगों को डेढ़ बजे के बाद लौटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मरीजों ने जब इस बात का विरोध किया तो वार्ड ब्वॉय राजू शुक्ला ने मरीजों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह से लगे एक बुर्जग के साथ भी राजू शक्ला ने मारपीट की।
विज्ञापन
गुस्साए मरीजों ने पर्चे फाड़कर फेक दिए और ओपीडी के बाहर आकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे निदेशक डॉ रजीव लोचन ने मरीजों से लिखित शिकायत की मांग की और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मरीजों वार्ड ब्वॉय की लिखित शिकायत निदेशक को दी है।