{"_id":"5b58229a4f1c1b44748b6bb1","slug":"wall-of-a-building-collapsed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमारत में तोड़फोड़ के दौरान दूसरी मंजिल की दीवार ढही, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमारत में तोड़फोड़ के दौरान दूसरी मंजिल की दीवार ढही, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
गली में पड़ा मलबा।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के हसनगंज की बब्बूवाली गली में एक जर्जर इमारत में तोड़फोड़ के दौरान दूसरी मंजिल की दीवार ढहने से हड़कंप मच गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दरअसल, बब्बूवाली गली में दशकों पुरानी एक जर्जर इमारत है। जिसे वजीरगंज के गुफरान ने खरीदा था और निर्माण करवाने के लिए तोड़फोड़ करवा रहे थे। इस दौरान बुधवार को करीब 11 बजे इमारत की दूसरी मंजिल की एक दीवार ढह गई। जिससे हड़कंप मच गया।
इमारत के पास वाली पतली गली में मलबा गिरने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं, मजदूर भाग खड़े हुए। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।