फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting of surgery is increasing in lohiya sansthan

लोहिया संस्थान में सर्जरी की वेटिंग बढ़ने से मरीज परेशान

Thu, 03 Sep 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Waiting of surgery is increasing in lohiya sansthan
लोहिया संस्थान में सर्जरी की वेटिंग बढ़ने से मरीज परेशान
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में सर्जरी कराने वाले मरीजों की वेटिंग बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि संस्थान में सर्जरी के लिए निर्धारित तिथि में मरीज पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें बाद में आने की सलाह देकर लौटा दिया जा रहा है।
ऐसे में मरीज परेशान हैं। दूरदराज से आने वाले मरीज संस्थान में ही दो से तीन दिन रुक कर इलाज करवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में कार्डियोलॉजी वस्कुलर सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, आंकोलॉजी सर्जरी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी वाले विभागों में सर्जरी शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन हकीकत यह है कि इन विभागों में इलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हैं। इन विभागों के डॉक्टर व कर्मचारियों की कोरोना वार्ड में भी ड्यूटी लगाई जा रही है।
ऐसे में पहले से दी गई तिथि पर मरीज अस्पताल आते हैं और यहां से उन्हें माहभर बाद आने की सलाह देकर लौटा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है।

कासगंज निवासी वैभव माहेश्वरी ने भेजी गई शिकायत में बताया कि उनकी मां का लोहिया संस्थान से इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी एक सितंबर को होनी थी।
ऐसे में मरीज को पांचवीं मंजिल के रूम नंबर आठ में भर्ती किया गया। लेकिन ऐन मौके पर बताया गया कि संबंधित डॉक्टर की ड्यूटी कोविड वार्ड में लग गई है।
ऐसे में 23 दिन बाद आएं। काफी प्रयास के बाद दूसरे डॉक्टर से सर्जरी कराने का विकल्प दिया गया। इसी तरह दूसरे विभागों के मरीज भी परेशान हैं।
इमरजेंसी वाले मरीजों की सर्जरी की जा रही
लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि इमरजेंसी वाले मरीजों की सर्जरी की जा रही है। जो लोग पॉजिटिव हो गए हैं अथवा कोविड वार्ड में ड्यूटी है, उनके मरीजों को कुछ समय बाद बुलाया जा रहा है। जिन मरीजों की हालत गंभीर है तो संबंधित विभाग के दूसरे सर्जन से सर्जरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed