फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting list for regular trains during Navratri, disappointment with Tatkal trains

Lucknow News: नवरात्र पर रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग, तत्काल से मिली मायूसी

Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Waiting list for regular trains during Navratri, disappointment with Tatkal trains
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नवरात्र शुरू होते ही माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में भारी वेटिंग के चलते यात्रा अधर में लटक गई है। सोमवार को तत्काल कोटे में टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे यात्री भी मायूस लौटे। 65 सीटें रिक्त होने के बावजूद यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन

लखनऊ से जम्मू के लिए बेगमपुरा, कोलकाता-जम्मूतवी, हिमगिरी और अर्चना एक्सप्रेस चलती हैं, लेकिन सभी ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लिस्ट है। बेगमपुरा एक्सप्रेस के स्लीपर में मंगलवार को 28, बुधवार को 67, जबकि थर्ड एसी में 17 और 14 वेटिंग है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 42 और 39 वेटिंग है। अर्चना एक्सप्रेस में मंगलवार को स्लीपर और थर्ड एसी दोनों में रिग्रेट चल रहा है। हिमगिरी एक्सप्रेस में बुधवार को स्लीपर में 13 वेटिंग और थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है।
विज्ञापन

तत्काल में भी राहत नहीं
मंगलवार को यात्रा करने वाले कई श्रद्धालुओं ने सोमवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक करवाने की कोशिश की। राजेंद्र नगर निवासी अनुज त्रिपाठी ने चारबाग आरक्षण केंद्र से टिकट निकालने का प्रयास किया, लेकिन बेगमपुरा एक्सप्रेस में सीटें खाली होने के बावजूद उन्हें वेटिंग टिकट ही मिला। कई अन्य यात्रियों को भी यही निराशा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान छूता हवाई किराया
ट्रेन में जगह न मिलने पर यात्री हवाई जहाज का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां किराया जेब पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को इंडिगो (6ई-6480) का किराया 7998 रुपये और एयर इंडिया (एआई-412) का 8881 रुपये है। आगे की तिथियों में इंडिगो का टिकट 12,000 रुपये और एयर इंडिया का किराया 16,000 रुपये तक पहुंच गया है। ये दरें कनेक्टिंग फ्लाइट्स की हैं।
प्राइवेट कैब बनी सहारा

कई श्रद्धालु परिवार सहित कैब बुक कर जम्मू जा रहे हैं। किराए इस प्रकार हैं:
इंडिका: ₹17,221

स्विफ्ट डिज़ायर/इटियोस: ₹18,475
जाइलो/आर्टिगा: ₹21,080
इनोवा क्रिस्टा: ₹33,277
श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या अपनी निजी कारों से भी यात्रा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed