फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waiting in trains

Lucknow News: नवरात्र पर रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग, तत्काल से मिली मायूसी

Mon, 22 Sep 2025 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
waiting in trains

विज्ञापन
विमानों का किराया भी हो रहा महंगा
65 सीटें तत्काल कोटे में थीं खाली, हाथ लगी मायूसी
निजी व प्राइवेट साधनों से भी श्रद्घालु जा रहे जम्मू
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्घालुओं को रेगुलर ट्रेनों से निराशा मिल रही है। ट्रेनों में वेटिंग से उनकी यात्रा अधर में लटक गई है। वहीं सोमवार को तत्काल कोटे की आस में बैठे यात्रियों को भी वेटिंग के ही टिकट हाथ लगे। 65 सीटें रिक्त होने के बावजूद मुसाफिरों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सके।
सोमवार से नवरात्रि शुरू हो गई। लखनऊ से बड़ी संख्या में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्घालु जम्मू जाते हैं। लखनऊ से जम्मू के लिए बेगमपुरा, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के अतिरिक्त हिमगिरी, अर्चना आदि ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन इन ट्रेनों में वेटिंग से श्रद्घालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार व बुधवार को क्रमशः 28, 67 वेटिंग है। थर्ड एसी में यह आंकड़ा 17, 14 पहुंच गया है। ऐसे ही कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में  मंगल एवं बुधवार को 42, 39 वेटिंग चल रही है। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। बुधवार को हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 13, थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है।
विज्ञापन


65 सीटें तत्काल में थीं खाली, हाथ लगी मायूसी
मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन जम्मू जाने वाले यात्रियों ने सोमवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक करवाने के प्रयास किए। अनुज त्रिपाठी राजेंद्रनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने चारबाग स्टेशन आरक्षण केंद्र से टिकट बुक करवाने का प्रयास किया। लेकिन बेगमपुरा में सीट रिक्त होने के बावजूद उन्हें वेटिंग टिकट ही हाथ लगा। ऐसे ही तमाम यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मयस्सर नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 हजार तक पहुंचा विमान किराया
नवरात्र के दौरान लखनऊ से जम्मू जाने वाले यात्री विमानों का भी सहारा ले रहे हैं। लेकिन किराया महंगा होता जा रहा है। मंगलवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6480 का किराया 7998 रुपये है। एयर इंडिया की उड़ान एआई-412 का टिकट 8881 रुपये में बिक रहा है। लेकिन नवरात्र में आगे की तारीखों में इंडिगो का टिकट 12 हजार रुपये के आसपास तथा एयर इंडिया का 16 हजार तक पहुंच चुका है। यह किराया कनेक्टिंग उड़ानों का है।


18475 रुपये में मिल रही कैब्स
परिवार सहित लखनऊ से जम्मू जाने वाले श्रद्घालु प्राइवेट कैब्स का भी सहारा ले रहे हैं। इंडिका कार से जाने पर किराया 17221 रुपये, स्विफ्ट डिजाइर, इटियोस 18475 रुपये, जाइलो-आर्टिगा 21080 रुपये तथा इनोवा क्रिस्टा का किराया 33277 रुपये है। प्राइवेट कैब के अतिरिक्त श्रद्घालु अपनी कारों से भी नवरात्रि पर जम्मू जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed