फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waited 5 hours suddenly flight cancelled passengers created ruckus Lucknow airport matter reached DGCA

Lucknow: पांच घंटे इंतजार के बाद अचानक रद्द कर दी गई फ्लाइट, यात्रियों को नहीं दी गई वैकल्पिक उड़ान

Wed, 21 May 2025 05:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 May 2025 05:41 PM IST
सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच घंटे के इंतजार के बाद बंगलूरू की उड़ान अचानक रद्द कर दी गई। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Waited 5 hours suddenly flight cancelled passengers created ruckus Lucknow airport matter reached DGCA
अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से बंगलूरू की अकासा एयरलाइंस की उड़ान पांच घंटे के इंतजार के बाद अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों को दूसरी उड़ान का विकल्प भी नहीं दिया गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस ने पैसा लौटाने का वादा कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1535 अमौसी से रात 09:50 बजे उड़ान भरता है और रात 12:10 बजे बंगलूरू उतरता है। 20 मई की रात एयरपोर्ट पर पूरी प्रक्रिया के बाद यात्री विमान के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच विमान के लेट होने की सूचना दी गई। फिर पांच घंटे बाद उड़ान को अचानक निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, हरदोई, बलिया सहित कई जिलों के डीएम बदले; 6 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: लखनऊ की महिला नायब तहसीलदार से हुई अभद्रता, एएसपी पर एफआईआर, काम में बाधा डालकर बंधक बनाने का आरोप


यात्री आलोक वर्मा ने डीजीसीए से शिकायत में बताया कि पहले तो देरी की गई और फिर अचानक बताया गया कि उड़ान निरस्त हो गई है। इतना ही नहीं एयरलाइंस ने न तो वैकल्पिक उड़ान और न ही यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की। विमान के इंतजार में बुजुर्ग और बच्चों समेत तमाम लोग पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed